अकीका का बयान | Akeeka ka bayaan in hindi
अकीका का बयान Third party image reference बच्चा पैदा होने के शुक्र में जो जानवर ज़बह किया जाता है उसे अकीका कहते हैं । मसलाः - जिन जानवरों को कुरबानी में जबह किया जाता है उन्ही जानवरों को अकीका में भी ज़बह कर सकते हैं । मसलाः - लड़के के अकीका में दो बकरे और लड़की के अकीका में एक बकरा जबह करना बेहतर है । अगर गाय , भैंस अकीका में जबह करे तो दो हिस्से लड़के की तरफ से और एक हिस्सा लड़की की तरफ से जबह करने की नीयत करे । और अगर चाहे तो पूरी गाय या भैंस लड़के या लड़की के अकीका में जब करदे । मसला: - गाय भैस में कुरबानी के वक़्त कुछ हिस्सा कुरबानी की नीयत से और कुछ हिस्सा अकीका की नीयत से रख कर जबह करे तो एक ही जानवर में कुरबानी और अकीका दोनों हो जाएगा । और ऐसा करना जाइज है । मसला - अकीका के लिए बच्चे की पैदाइश का सातवाँ दिन बेहतर है । और सातवें दिन न कर सकें तो जब चाहें करें सुऩ्नत अदा हो जाएगी । मसला : - अकीका का गोश्त बच्चे के मां , बाप , दादा , दादी , नाना , नानी , वगैरह सब खा सकते हैं । जाहिलों में जो यह मशहूर है कि अकीका का गोश्त यह लोग ...


Comments
Post a Comment