सज्दए सह्व् का बयान | Sajdae sahw ka bayaan in hindi

सज्दए सह्व् का बयान 

Third party image reference

जो चीजें नमाज में वाजिब हैं अगर उन में से कोई वाजिब भूल से छूट जाये तो उसकी कमी को पूरी करने के लिए सज्दए सह्व् वाजिब है । और इसका तरीका यह है कि नमाज़ के आखिर में अत्तहिय्यात पढ़ने के बाद दाहिनी तरफ सलाम फेरने के बाद दो सज्दा करे और फिर अत्तहिय्यात और दुरूद शरीफ़ और दुआ पढ़ कर दोनों तरफ सलाम फेर दे । ( दुरै मुख़्तार जि . 1 स . 496 )

मसला : - अगर कुस्दन किसी वाजिब को छोड़ दिया तो सज्दए सह्व् में काफी नहीं बल्कि नमाज़ दोहराना वाजिब है । ( दुरै मुख्तार जि . 1 स . 496 )

मसला : - जो बातें नमाज़ में फ़र्ज़ हैं अगर उन में से कोई बात छूट गई तो नमाज़ होगी ही नहीं और सज्दए सह्व् से भी यह कमी पूरी नहीं हो सकती । ( आम्मए कुतुब ) बल्कि फिर से उस नमाज़ को पढ़ना ज़रूरी है । 

मसला : - एक नमाज़ में अगर भूल से कई वाजिब छूट गए तो एक मर्तबा वही दो सज्दे सह्व् के सब के लिए काफी हैं । चन्द बार सज्दए सह्व् की ज़रूरत नहीं । ( रदुलमुहतार जि . 1 स . 497 )  

मसला : - पहले कअदा में अत्तहिय्यात पढ़ने के बाद तीसरी रकअत के लिए खड़े होने में इतनी देर लगा दी कि अल्लाहुम्म सल्लि अला मुहम्मदिन् पढ़ सके तो सज्दए सह्व् वाजिब है । चाहे कुछ पढ़े या खामोश रहे दोनों सूरतों में सज्दए सह्व् वाजिब है । इस लिए ध्यान रखो कि पहले कअदा में  अत्तहिय्यात ख़त्म होते ही फौरन तीसरी रकअत के लिए खड़े हो जाओ । ( दुरै मुख्तार व रद्दुलमुहतार जि . 1 स . 498 ) 

Comments

Popular posts from this blog

नम़ाज़ के बाद ज़िक्र व दुआ़ | Namaz ke baad zekr wa duaa in hindi

रकअतों की तादाद और नीयत का तरीका | Rkaaot ki taadat aur neyath ka trika in hindi

किन किन चीज़ों से ग़ुस्ल फ़र्ज़ हो जाता है | Kin - kin chijo se gusail farz ho jaata hai in hindi